फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकरीद आज, डीआईजी ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जिलेभर में बकरीद आज मनाई जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को नवनियुक्त डीआईजी मुनिराज जी. ने नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द से बकरीद मनाने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों ने शहर और देहात की मस्जिदों व ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था परखीं।
शहर से लेकर देहात में मस्जिदों व ईदगाह पर नमाज अदा होगी। विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सफाई इत्यादि व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी हैं। डीआईजी मुनिराज जी ने बुधवार के नगर भ्रमण कर लोगों से सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। इसके बाद कोतवाली में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें डीआईजी ने कहा कि किसी की भावनाएं आहत न हों। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो वायरल नहीं किए जाएं। खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं करें। शहर में अमन बनाए रखने में सहयोग करें। इससे पहले डीएम मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी बैठक कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

देर रात तक गुलजार रहे बाजार
बकरीद की खरीदारी को लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे हैं। त्योहार के लिए लोगों ने सेवइंया, मेवे, फल समेत अन्य तमाम खाद्य सामग्री खरीदी। वहीं कुर्ता पैजामा, सलवार-सूट और बच्चों के कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की गई।
भावनाएं न हों आहतः अमन शांति के साथ ईद उल अजहा का त्योहरा मनाएं। सड़कों व खुले में कोई कुर्बानी न करें, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। -मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी, इमाम, ईदगाह संभल।
विज्ञापन

गरीबों की करें मददः बकरीद मोहम्मद का त्योहार है। समाज के लोगों को प्यार और शांतिपूर्वक त्योहार मनाना चाहिए। गरीबों को भी इस त्योहार में शामिल करना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान भी करना चाहिए। -मौलाना एहतेशाम, इमाम, जामा मस्जिद, सिरसी (शिया)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें