फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अमंगलों का समूल नष्ट करने वाले हैं बजरंगबली : शिव शंकर

Tue, 14 May 2024 04:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर के मोहल्ला खातियान स्थित शिव पंचायत शिव मंदिर पर सोमवार को श्री हनुमत कथा का आयोजन किया गया। कथा सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पंडाल जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य शिव शंकर भारद्वाज ने बताया कि हनुमान जी सागर पार कर लंका पहुंचते हैं। जहां लंका के द्वार पर लंकनी नाम की राक्षसनी से उनकी भेंट हुई तो रामभक्त हनुमान ने एक मुक्के से ही उसे मूर्छित कर दिया। बताया कि श्री हनुमान जी सभी अमंगलों का समूल नष्ट करने वाले भगवान है। हनुमत कथा रोगों के निवारण की औषधी है। संसार में बड़े बड़े त्यागियों को भी मोह से छुटकारा नहीं मिलता। जब तक मोह का गढ़ नहीं टूटेगा, तब तक भक्ति मार्ग पर पहुंचना कठिन है। संत और सत्संग के माध्यम से ही जीव की बुद्धि का विकास होता है। कथा के दौरान सुंदर सुंदर भजनों का गायन हुआ। जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव से नृत्य करने लगे। आयोजन के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस मौके पर सर्वेश कुमार सक्सेना, रवींद्र पाल सिंह, योगेश गुप्ता, अजय वाष्र्णेय, छोटे लाल, दयानंद शर्मा, कोमल वाष्र्णेय, कौशल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें