चंदौसी/संभल। जिला पंचायत चुनाव में कड़ाके की टक्कर रही और दिग्गजों के करीबियों की जमानत जब्त हो गई या हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे ही जिले में कई मामले हैं। चंदौसी निवासी राज्यमंत्री गुलाब देवी के करीबी प्रत्याशी चंद्रसैन उर्फ छोटू की जमानत जब्त हो गई। वह वार्ड संख्या 30 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। इस वार्ड पर बसपा समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश राव ने जीत हासिल की है।
वार्ड संख्या 24 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक पिंकी यादव की मां कुसुम लता यादव को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को मात भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक कुमार ने मात दी है। ऐसे ही गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव की पुत्रवधु को हार का सामना करना पड़ा है।
जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने जोर आजमाईश की थी। कोरोना संक्रमण से भी भयभीत नहीं हुए। प्रचार प्रसार किया और पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए तो कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी जुटे रहे लेकिन परिणाम उन्हीं के सामने आए जिन्होंने पहले से जमीन तैयार की हुई थी।