फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जहांगीराबाद में हुए हादसे में बहजोई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिला बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हुए सड़क हादसे में बहजोई के गांव रघुनाथपुर निवासी युवक गिरीश (25) की मौत हो गई। इससे उसकी पत्नी गुड्डो समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मृतक के रिश्ते के तहेरे भाई सतेंद्र के मुताबिक गिरीश ट्रैक्टर-ट्रॉली से विभिन्न प्रकार के सामान ढोकर परिवार का पालन पोषण करता था। बीते दो दिन पहले वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर काम करने गांव से निकला था।
उसने बताया कि शुक्रवार को वह सिकंदराबाद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट की बोरियों को ढोकर ला रहा था। तभी रास्ते में जहांगीराबाद के निकट उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गिरीश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक गिरीश का शव गांव रघुनाथपुर पहुंचा, तो परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शाम करीब पांच बजे परिजनों ने मृतक गिरीश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गिरीश के छोटी-छोटी तीन बेटियां हैं। गिरीश की मौत से इन तीन बेटियों के पालन पोषण पर संकट रहेगा। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि हादसा बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें