फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पार्क : ओपन जिम के उपकरण टूटे

विज्ञापन
सिरसी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में टूटी हुई एक्सरसाइज करने वाली  मशीनें। संवाद
विज्ञापन
संभल। सिरसी के मोहल्ला चौधरियान में संभल-मुरादाबाद मार्ग किनारे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क रखरखाव के अभाव के चलते बदहाल है। पार्क में ओपन जिम की मशीनें और उपकरण टूट रहे हैं। करीब छह साल पहले इस पार्क का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

पार्क की यह स्थिति तब है, जब नगर पंचायत के द्वारा इसकी देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त है। दूसरा मोहल्ला गिन्नौरी में सिरसी-बिलारी मार्ग किनारे नासर शहीद पार्क करीब छह सात साल पहले बना था। इसमें एक झूला लगा हुआ है। झूले में लगे हुए पटले तीन चार महीने ही चले और टूट गए। अब सिर्फ झूले की एंगल बचे हैं।
तीसरा ग्रीन पार्क करीब सात आठ साल पहले मोहल्ला गिन्नौरी के कुरैशियान में बना था। इसमें एक फव्वारा लगा हुआ है। मोहल्ले वालों ने बताया कि फव्वारा शुरू में तीन चार बार ही चला है। उसके बाद से बंद पड़ा हुआ है।

सिरसी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में टूटी हुई एक्सरसाइज करने वाली  मशीनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें