फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकत के बल पर तोड़ी बाबरी मस्जिद और अब मंदिर बना दिया : डाॅ. बर्क

Wed, 27 Dec 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदियों से बनी बाबरी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। यह सब ताकत के बल पर किया। यह इंसानियत के खिलाफ है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। ये बातें संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मंगलवार को कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अयोध्या नहीं जाएंगे। हमारी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। हिंदुस्तान और दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, लेकिन इंसानियत के खिलाफ कदम कहीं नहीं उठाया गया। ताकत के बल पर मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाया गया है। न्यायालय का निर्णय हमारी उम्मीद के खिलाफ आया। हम दुआ करते हैं कि हमारी बाबरी मस्जिद हमें मिल जाए। सांसद के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें