फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बबराला के युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 18 Nov 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। बबराला निवासी धर्मेंद्र (23) ने दिल्ली के लोनी स्थित किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र अपने बड़े भाई काले के साथ दिल्ली में रहकर मोबाइल की शॉप चलाता था। युवक की मौत से परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन

बबराला के लोहिया कॉलोनी निवासी कल्लन ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। जिनमें धर्मेंद्र और काले दिल्ली में रहकर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। दीपावली पर दोनों भाई घर आए थे। भाईदूज का त्योहार संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह छह बजे दोनों भाई दिल्ली लौट गए। करीब 11 बजे दोनों भाई दिल्ली पहुंचे थे। यहां से धर्मेंद्र अपने कमरे पर चला गया, जबकि बड़ा भाई काले दुकान खोलने पहुंच गया। दोपहर दो बजे करीब काले खाना खाने के लिए वापस लौटा, तो देखा कि कमरे में धर्मेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। उसने घर वालों की घटना की सूचना दी। परिजन देरशाम मृतक के शव को जुनावई थाने क्षेत्र के पैतृक गांव गंगुर्रा लेकर आए। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। रिश्ते सही नहीं होने के चलते शादी के कुछ महीने बाद पत्नी अपने मायके चल गई। तब वह वापस नहीं लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें