फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में बबराला का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राष्ट्रीय सेवा सदन इंटर कॉलेज भकरौली में सोमवार को जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बबराला संकुल ने सभी चार आयु वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। चंदौसी, जुनावई और पंवासा संकुल की टीमों ने भी इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में बबराला संकुल विजेता और चंदौसी उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में भी बबराला ने जीत हासिल की, जबकि जुनावई उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में बबराला विजेता और जुनावई उपविजेता बने। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में बबराला विजेता और चंदौसी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि अंशुल चौधरी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा और प्रबंधक प्रतिनिधि रनदीप सिंह ने उनका स्वागत किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंदौसी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक चंद्रकांत यादव और चंद्र प्रकाश शामिल थे। चयनकर्ताओं में चंद्रकांत यादव, जुनावई के खेल शिक्षक मनवीर सिंह और बीएमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज चंदौसी की खेल शिक्षिका ऋतु सिंह ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन मंगेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह सिद्धार्थ, शांतिलाल, हरकेश, डॉ. रमेश कुमार सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ और अर्पित कुमार उपस्थित थे। पुष्पेंद्र कुमार, विजय प्रताप, गिरीश चंद, ललतेश कुमार, अनुराधा सिंह और अशोक कुमार मालवीय सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें