फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरनी मोहिउद्दीनपुर में अब दूसरी जगह बनेगा 'बा' विद्यालय

सार

मालूम हो मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला छह लेन वाला गंगा एक्सप्रेसवे संभल जनपद में 31 गांवों से होकर गुजरेगा। जंक्शन के लिए मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी के पास गांव मझोला और स्टेट हाईवे पर संभल गवां के बीच खिरनी गांव को निर्धारित किया गया है। खिरनी मोहिउद्दीनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है, जो गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में संचालित 'बा' विद्यालय (आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) अब दूसरे स्थान पर बनेगा। विद्यालय का वर्तमान भवन गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आ गया है। ऐसे में इसका हटना तय हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खिरनी में ही दूसरे स्थान पर भूमि चिह्नित कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मालूम हो मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला छह लेन वाला गंगा एक्सप्रेसवे संभल जनपद में 31 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें दो जंक्शन बनाएं जाएंगे। जंक्शन के लिए मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी के पास गांव मझोला और स्टेट हाईवे पर संभल गवां के बीच खिरनी गांव को निर्धारित किया गया है। दोनों स्थानों पर वाहनों के उतार व चढ़ाव की व्यवस्था होगी। खिरनी मोहिउद्दीनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है, जो गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आ गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के भवन का निर्माण अब दूसरे स्थान पर किया जाएगा। भूमि चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल विद्यालय पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें