फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मिट्टी खोदते समय ढांंग गिरने से बीए की छात्रा की मौत, हादसे में किशोर समेत तीन लोग घायल

Sun, 11 Sep 2022 05:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)

सार

ढांग गिरने से 21 वर्षीय युवती रिंकी की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में युवती के साथ मिट्टी खोदने गए किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मिट्टी की गिरी ढांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गांव भामोरी पट्टी में रविवार दोपहर तीन बजे के करीब खेत में गड्ढे से मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई। इसमें 21 वर्षीय युवती रिंकी की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में युवती के साथ मिट्टी खोदने गए किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


रिंकी के परिजनों ने बताया की घर में मिट्टी से कुछ काम किया जाना था। इसलिए वह तीन अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर स्थित एक खेत के गड्ढों से मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया की रिंकी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हादसे की जानकारी कैलादेवी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने बताया की हादसे की जांच कराई जाएगी। यह गड्ढा क्यों बनाया गया है और इसकी मिट्टी कहां गई है। इसकी भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें