अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड स्थित अजीत सिंह इंक्लेब में किया गया। शुभारंभ गायत्री पद्धति के अनुसार हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम व महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी व एसडीएम राजपाल सिंह ने 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बृजेश सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव विजयवीर चौहान, डॉ. विशाल चौहान, प्रियंका सिंह, मेजर जेपी सिंह, विक्रम सिंह, मनोज कठेरिया, सुखपाल सिंह ओमवीर सिंह आदि रहे।