बहजोई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई ने महिला थाना समेत जुनावई के समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतें सुनीं। शनिवार को समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आए हर फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। इसके अलावा समाधान दिवस में आईं ग्राम समाज व जमीनी विवाद आदि के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही इन समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समाधान कराया जाए। डीएम ने बताया कि महिला थाना में दो तथा थाना जुनावई में 12 शिकायतें मिलीं। वहीं, जुनावई थाना में आईं ती समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया।