सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में बुधवार रात 12:30 बजे निर्माणाधीन छत में लगी पन्नी और बांस में आग लगाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी जाबिर का आरोप है कि रात में अज्ञात व्यक्ति ने छत पर लगी पन्नी और बांस में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद