फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आश्रम की जमीन पर कब्जे की कोशिश, संतों से अभद्रता का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय में खेत पर बने गोमाता समाधि आश्रम की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के तीन नामजद सहित आठ लोगों पर आश्रम में घुसकर पेड़ काटने और संतों के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने विरोध करने पर संतों और उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से आश्रम से जुड़े लोगों में सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।
पीड़ित ने धनारी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी और कार्रवाई के साथ ही अपनी व आश्रम की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई हैं। दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें