संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दस वर्षीय बालिका के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घर पहुंची बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित बालिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले की एक परचून की दुकान से कुछ खाने की चीज लेने के लिए गई थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी एक युवक बहाने से अपने घर ले गया और वहां निर्वस्त्र कर दिया।
इसके बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली नहीं है। जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।