फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पांच पर केस दर्ज

Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के द्वारा कई माह से तंग किया जा रहा है। करीब एक माह पहले उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची विवाहिता पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंच गई। एसपी ने इस मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अमरोहा जिले के गांव पपसरा निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। एक माह पहले उसके मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से बिजली करंट के झटके दिए गए। बामुश्किल वह बची और अपने मायके पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महेश कुमार, पुष्पा देवी, मुकेशपाल सिंह, पूनम और दिगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें