फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला का शव रखकर जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। अकबरपुर गहरा में बुधवार शाम के समय विवाहिता नेहा का शव परिजनों ने संभल-जोया मार्ग पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक आ गए और परिजनों को समझाकर जाम लगाने से रोका। परिजनों का कहना था कि पुलिस इस मामले में लापरवाही कर रही है। जबकि पुलिस ने मृतका के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। दरअसल, मंगलवार दोपहर के समय नेहा का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला था। सूचना पर मायके वाले आए। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बुलेट बाइक के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करके शव लटका दिया है। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी ससुर जयचंद्र और सास कलावती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जाम लगाने से परिजनों को समझाया गया। जिसके बाद वह मान गए थे। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें