फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहरौली ताहरपुर में बैलगाड़ी बचाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने किसान के घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव बहरौली ताहरपुर निवासी पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर को वह बैलगाड़ी लेकर अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में बैलगाड़ी बचाने को लेकर गांव के ही राजकुमार से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर नौ सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जब वह खेत पर जा रहा था, तभी राजकुमार अपने दो साथियों के साथ आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पप्पू जान बचाकर अपने घर में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ गुन्नौर स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव बहरौली ताहरपुर निवासी राजकुमार, भरे और राम रहीस उर्फ जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें