फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस जांच: जिले के दस सिम डिस्ट्रीब्यूटर को अपने साथ लखनऊ ले गई एटीएस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आतंकवाद निरोधक दस्ता की लखनऊ की टीम ने संभल जनपद में कार्रवाई के दौरान पकड़े गए डिस्ट्रीब्यूटर्स से एक्टिवेट सिम बरामद किए हैं। 24 घंटे की कार्रवाई के बाद एटीएस की टीम चंदौसी से आठ और संभल से दो डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। उनके लैपटॉप, दुकान से मिली आईडी व अन्य रिकार्ड जब्त कर लिए हैं। स्थानीय स्तर पर एटीएस के सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रहे। किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है। सिर्फ इतनी जानकारी दी, लखनऊ में खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ की एटीएस का छापा जनपद के संभल व चंदौसी शहर में पड़ा था। शाम को ही चंदौसी और संभल से कुछ सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स उठाए थे। देर शाम तक कोतवाली में पूछताछ के बाद दोनों स्थानों के सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स को चंदौसी में ओरछी चौराहे के निकट एक फार्म हाउस में ले गए। रात भर उन से वहीं पूछताछ की गई। शनिवार को दिनभर जांच चलती रही। शाम करीब तीन बजे टीम चंदौसी के आठ और संभल के दो डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जांच पड़ताल में डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास एटीएस को एक्टिवेट सिम बरामद हुए हैं। इन सिमों को डिस्ट्रीब्यूटर्स ने प्रपत्रों में गड़बड़ी कर एक्टिवेट किया है। उनकी दुुकान से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, उपभोक्ताओं की आईडी व अन्य रिकार्ड जब्त कर लिए हैं। टीम सभी रिकार्ड अपने साथ ले गई है।
रात भर शहर में दौड़ती रही एटीएस
चंदौसी। एटीएस चंदौसी व संभल के डिस्ट्रीब्यूटर्स को उठाकर देर शाम बदायूं रोड स्थित एक फार्म हाउस में ले गई। चंदौसी शहर से देर शाम तक 5 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था, तीन को रात में उठाया। रात के समय एटीएस की टीम चंदौसी शहर में जहां तहां दौड़ती रही।
विज्ञापन

परिजनों को नहीं मिलने दिया, कोतवाली में करते रहे इंतजार
चंदौसी। एटीएस ने पूछताछ के लिए सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स को उठाया था। पीछे-पीछे परिजन भी कोतवाली आ गए थे। पर एटीएस ने परिजनों को न तो मिलने दिया और न ही बात करने दी। परिजन कोतवाली मेें देर रात तक इंतजार करते रहे।
कुछ सिम एक्टिवेट कर बेचे थे। उनका गलत जगह इस्तेमाल हुआ है। एटीएस इस मामले की जांच कर रही है। चंदौसी से आठ व संभल से दो सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स को पूछताछ के लिए अपने साथ लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें