फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: प्राइवेट बस अड्डे पर दो पक्षों में लात-घूसे और कुर्सियां चलीं, लोहे की रॉड वार, यात्रियों में भगदड़

Tue, 10 Oct 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट की सूचना दी है। उनका मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी चौराहे के निकट स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर दो पक्षों में लात-घूसे के साथ कुर्सियां चलीं। एक दूसरे पर हमलावर यही नहीं रूके, लोहे की रॉड से भी वार किए गए। इस घटना में कई लोग घायल हुए पर जो अस्पताल पहुंचे, उनमें सुबहान और मोहम्मद हारून हैं।

विज्ञापन


दोनों को भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियोें ने बताया कि सोमवार की देरशाम दो बसें मुरादाबाद की ओर से तेजी से आई थीं। दोनों में बहसबाजी का नजारा था।

बसें रूकीं तो नंबर पहले लगाने को लेकर कहासुनी होने लगी। गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू हुई और फिर जमकर लात घूसे चले। विवाद बढ़ा तो कुर्सियां एक दूसरे पर फेंककर मारी गईं। इसमें कई कुर्सियां टूट भी गईं। हमलावर यही नहीं रूके, उन्होंने लोहे की रॉड से भी एक दूसरे पर वार किया।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर इसमें कुछ ऐसे भी घायल हुए जो मौके से भाग निकले। मियां सराय के निवासी घायल सुबहान के भाई दाऊद ने बताया कि मेरे बड़े भाई फैजान की निजी बस है। बस के नंबर को लेकर विवाद हो गया था। इसमें सुबहान घायल हुआ।

दूसरे पक्ष के घायल मोहम्मद हारून निवासी चमन सराय ने बताया कि सावरियों को लेकर विवाद की जानकारी करने पर मैं बस अड्डे पर गया था। भतीजे से विवाद हो रहा था। आरोपी मुझ पर ही हमलावर हो गए। मेरे सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें