संभल। नखासा स्थित एकता चौकी के निकट रविवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब मुहर्रम के जुलूस में ढोल बजाने पर युवकों में विवाद हो गया। मारपीट शुरू हुई तो लोगों ने वीडियो अपने मोबाइल में कैद की। जिसे अब वायरल किया गया है। काफी देर तक मारपीट होती रही लेकिन किसी ने टोकने की जहमत नहीं उठाई। भीड़ मूकदर्शक बनी रही। बाद में बुजुर्ग आए, जिन्हें देखकर युवक भाग निकले। यह युवक कौन थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल चौराहे पर ताजिये आगे पीछे करने को लेकर दो मोहल्ले के लोगाें के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया संवाद