फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी टूटी तो सामान-रुपये मांगने पर मारपीट

Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला घटिया गेट में शादी टूटने के बाद सामान और रुपये वापस मांगने गए युवक से मारपीट और पथराव हुआ। बुधवार को हुए इस विवाद में कुछ लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला घटिया गेट निवासी दीपक गोस्वामी की शादी तय हुई थी। 22 फरवरी को गोद की रस्म में दीपक ने सोने-चांदी के आभूषण, घड़ी, चांदी का सिक्का, 11 हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के कपड़े दिए थे। शादी के सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच करीब चार लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। लड़की पक्ष करीब 10 दिन से शादी से इन्कार कर रहा था।
बुधवार सुबह बिचौलिए ने लेन-देन निपटाने के लिए दीपक को बुलाया। दीपक अपने परिचितों के साथ लड़की पक्ष के घर पहुंचा, जहां सामान लौटाने से इन्कार कर दिया गया। इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव हुआ। घटना में दीपक और उसके साथियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक गोस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष ने सामान लौटाने से इन्कार किया और मारपीट की। दीपक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने सामान व रुपये वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें