फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद हाथ आया चार दलित किसानों का हत्यारोपी

Sun, 08 Apr 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले मुरादाबाद के बहुचर्चित गम्मनपुरा कांड के सातवें आरोपी मुर्तजा को पुलिस पांच साल बाद गिरफ्तार कर पाई है। 
विज्ञापन



तीन सगे भाई समेत चार दलित किसानों की हत्या में फरार चल रहे मुर्तजा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


पुलिस अधीक्षक नगर आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़ा गया आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मुर्तजा पाकबड़ा थानाक्षेत्र के भाड़ली गांव का निवासी है। 30 अप्रैल 2013 में गम्मनपुरा गांव में चार किसानों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन




मरने वालों में तीन सगे भाई थे। मुख्य आरोपी अनीस बैल समेत छह आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है। मुर्तजा फरार चल रहा था। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे उसे महलकपुर तिराहा डींगरपुर रोड से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है।


आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर में छिपा था। यहां वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों से मिलने आया था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए मुख्ाबिर लगा दिए थे। इन मुखबिरों ने उसके यहां आने की सूचना दी तो पलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें