फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मासूम की मौत के बाद बंद होगा असमोली का स्कूल, सरकारी विद्यालय में पढ़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के नजदीक संचालित दी विजडम एकेडमी स्कूल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। दबोई खुर्द निवासी मुबारिक अली के छह वर्षीय बेटे आहिल की मौत के बाद जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने तत्काल स्कूल संचालन बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही स्कूल में प्रवेश पा चुके कक्षा आठ तक के 51 बच्चों का प्रवेश मनोटा और मातीपुर के परिषदीय विद्यालय में कराने के लिए भी आदेश किए हैं। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधक पंकज शर्मा ने दावा किया कि मान्यता के लिए आवेदन किया जा चुका है लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने इस दावे को नकार दिया और आवेदन नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि विद्यालय का संचालन इसी वर्ष से हुआ है। प्रवेश पहले से चल रहे थे। कक्षाओं का संचालन पहली जुलाई से शुरू हुआ है। विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। बच्चों के परिजनों से जानकारी की है लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसलिए अवैध संचालन पर कार्रवाई की गई है।
मालूम हो कि एलकेजी में पढ़ने वाले छात्र आहिल की बुधवार की सुबह स्लाइडर के नीचे से दबने से मौत हो गई थी। दो दिन पहले ही आहिल का प्रवेश कराया गया था। यह हादसा उस समय हुआ जब आहिल अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल परिसर में लगा स्लाइडर गिर गया था। जिसमें गंभीर चोट लगी थी। स्टाफ उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां मृत घोषित कर दिया था। आहिल के पिता दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। आहिल अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें