फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण में हमने चीन को भी पीछे छोड़ा, क्या कर रही सरकार

Thu, 28 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
 संभल के सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने एक बार फिर संसद में अपनी ही सरकार से तीखा सवाल पूछकर लोगों को सकते में डाल दिया है। संभल सांसद ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है, स्थिति ये है कि हमने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। सांसद ने सरकार से पूछा कि आखिर सरकार कर क्या रही है। उन्हाेंने देश में प्रदूषण का लेवल मापने के लिए निगरानी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


लोकसभा में संभल सांसद सत्यपाल सैनी ने बुधवार को कहा कि पूरे देश की आवोहवा दूषित हो गई है, प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नासा से मिले आंकड़ों को संसद में रखते हुए कहा कि ग्रीन पीस ने दुनिया के जिन बीस सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है उनमें से 13 शहर अकेले भारत के हैं। सांसद ने कहा कि हमने प्रदूषण के मामले में अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

सांसद ने कहा कि घटती वन संपदा और बेतहाशा बढ़ती आबादी के साथ ही देश में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध स्लाटर हाउस भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मांस के टुकड़ों को जहां - तहां फेंककर जल प्रदूषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदूषण की वजह से तमाम रोग फैल रहे हैं और जल प्रदूषण की वजह से तमाम पेड़ पौधों व वनस्पतियों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। सांसद ने सरकार से यह भी पूछा कि प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ने के बावजूद हमारे देश में महज 39 प्रदूषण निगरानी सेंटर क्यों हैं जबकि चीन में इनकी संख्या 1500 है। 

कुइयां में गैस से मरे किसानों को मुआवजे की मांग
मुरादाबाद (ब्यूरो)। बिलारी के गांव मल्लूपुरा जुन्नू में 24 जुलाई को एक ही परिवार के तीन लोगों की कुइयां में जहरीली गैस से मौत का मामला भी सांसद सत्यपाल सैनी ने संसद में उठाया है। सांसद ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने की वजह से जहरीली गैसें निचले स्थानों कुइयां आदि में इकट्ठा हो रही हैं और किसानों की आए दिन इसकी वजह से मौत हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें