चंदौसी के मेला गणेश चौथ में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करते प्रतिभा
चंदौसी। मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन में स्व. शिशुपाल वार्ष्णेय व स्व. राजेंद्र कुमार रज्जु की स्मृति में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले के विजेता रहे परमार्थ शर्मा ने अपनी चालों से उपविजेता अश्वनी शर्मा को उलझाए रखा। विजेता, उपविजेता को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को जीके सिल्वर स्टोन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में दो क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और अंत में फाइनल मुकाबला खेला गया। क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में करुणेश ने आशीष सागर और अश्वनी शर्मा ने दानिश को लंबे समय तक चले मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ। इसमें परमार्थ ने आशीष कठेरिया और अश्वनी शर्मा ने करुणेश को मात देकर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अपनी सीट पक्की की।
अंत में सेमीफाइनल का मुकाबला अश्वनी शर्मा और परमार्थ के बीच खेला गया। देर रात तक चले इस मुकाबले में परमार्थ विजेता तथा अश्वनी शर्मा उपविजेता रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार, मनोज कुमार मीनू, ललित कुमार, प्रजीत लालू, सतेंद्र कुमार, शशिकांत गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, राजू बनर्जी, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, शाहबुद्गीन, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।