संभल। चार दिन तक लागू रहा रूट डायवर्जन शुक्रवार की शाम को छह बजे खत्म हो गया। हालांकि ट्रैफिक सामान्य होने में देर रात हो गई। यातायात पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था को संभाला और ट्रैफिक को आगे बढ़ाया। रूट डायवर्जन के चलते जिले में जाम की स्थिति बुधवार से बनी हुई थी। शुक्रवार की शाम से राहत मिली है। लखनऊ की ओर से आना वाला ट्रैफिक भी संभल होकर गुजर रहा था। इससे ट्रैफिक हैवी हो गया था और जाम की स्थिति बन रही थी। संभल-हसनपुर मार्ग पर कार को प्रवेश मिल रहा था। ट्रक और बस नरौरा होकर गुजारे गए। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर संभल तिराहे से बहजोई तक कार, बस और ट्रक समेत सभी बड़े वाहनों पर रोक रही। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे रुट डायवर्जन खत्म कर दिया था। जो वाहन कहीं खड़े थे उनके गुजरने में समय लगा। इसलिए ट्रैफिक रात तक सामान्य हो सका।