संभल। यादव युवा संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में बैठक की। इसमें यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को बैन कराने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि फिल्म को बैन कराने के लिए कोई भी रास्ता अपनाना पड़े, यादव समाज पीछे नहीं हटेगा।
मोरध्वज यादव ने कहा यदि इस फिल्म पर बैन लगाने का कार्य नहीं किया गया तो आक्रोशित समाज किसी भी बड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। जीतपाल यादव ने कहा कि सभी मिलकर इस फिल्म को बैन कराने तक संघर्ष करेंगे। हरिओम यादव ने इस मुद्दे पर समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। लोकेश यादव ने कहा कि फिल्म को बैन कराने के लिए ग्रामीण स्तर पर तैयारी मजबूत की गई है।
सुलेंद्र यादव ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से भी विरोध तेज किया जा रहा है। जब तक यह फिल्म बैन नहीं होगी, विरोध जारी रखा जाएगा। यदि सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान बृजेश यादव, सत्यवीर यादव, अशोक यादव, अमित यादव, नितेश यादव, जुगेंद्र यादव, होराम सिंह, मुकेश यादव, सतपाल सिंह, दीपक यादव, सोनू यादव आदि रहे।