फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले के पांच गांवों में जमीन का पानी जहरीला होने की पुष्टि

Wed, 13 Dec 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
जलाशय - फोटो : self
विज्ञापन
संभल जिले के तीस से अधिक गांवों की जनता प्रदूषित पानी से पीड़ित है। कई गांवों में कैंसर से मौतों का सिलसिला है। इस बीच जल निगम की एक जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें पांच गांवों के पानी में आर्सेनिक और नाइट्रेट की मात्रा अधिक पाई गई है। इस पानी को अगर लंबे समय तक पीएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


जल निगम ने संभल जिले के शहबाजपुरकला, सैंदरी तेलीपुरा, राया बुजुर्ग, बाघऊ, पाठकपुर समेत 11 गांवों के 250 सरकारी हैंडपंपों से पानी के नमूने लिए थे। छह गांवों की जांच में पानी सही पाया गया लेकिन शहबाजपुरकला, सैंदरी तेलीपुरा, रायाबुजुर्ग, बाघऊ और पाठकपुर का पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा।

शहबाजपुरकला में आर्सेनिक और नाइट्रेट की मात्रा अधिक थी। जल निगम से मिली जानकारी के मुताबिक आर्सेनिक की मात्रा एक लीटर पानी में 0.010 मिलीग्राम होनी चाहिए लेकिन शहबाजपुर कला गांव के सरकारी हैंडपंपों के पानी में यह मात्रा 0.016 मिलीग्राम तक पाई गई है।
विज्ञापन


इसी तरह नाइट्रेट की मात्रा 45 मिलीग्राम प्रतिलीटर तक होनी चाहिए यह मात्रा 45-75 मिलीग्राम तक पाई गई है। जबकि सैंदरी तेलीपुरा, बागऊ, पाठकपुर और रायाबुजुर्ग के पानी में भी नाइट्रेट और आर्सेनिक खतरनाक स्तर तक है। जिन गांवों का पानी मानकों पर खरा उतरा है, उसमें दहेरी जग्गू, मवई ढोल, रतूपुरा, सिंहपुर, नगला भूड़, चाटन शामिल हैं। जल निगम ने इन गांवों के सरकारी हैंडपंपों का पानी भी परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा था। जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन

आर्सेनिक और नाइट्रेट की मात्र खतरनाक स्तर तक पाई गई। यह खुलासा जल निगम की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें