फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : 3051 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के चार नगरीय और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार के मरीजों की भीड़ रही। पैरा मेडिकल की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। बुखार की जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन

आयुष्मान मेलों का जनपद स्तरीय शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में किया। यहां पर आयुष्मान कार्ड, टीवी मरीजों को पोषण किट और सीएचओ को लैपटॉप वितरित किए गए। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाने की जानकारी और शिकायत के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। सीएमओ डाॅ. तरन्नुम रजा ने बताया कि मेलों में 3051 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान 211 व्यक्तियों की एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कोविड की जांच की गई। यह सभी नेगेटिव रहे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 115 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान एसीएमओ डॉक्टर कुलदीप कुमार आदिम, महेश गौतम, संजीव राठौर, मुकेश चंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें