फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के अर्जुन ने पंजाब के जग्गा पहलवान को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। कस्बा स्थित श्री रामलीला मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता विशाल कुश्ती खेल प्रतियोगिता के दसवें दिन बृहस्पतिवार को कई राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने कुश्ती में अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संभल के गांव जिजौड़ा डांडा के पहलवान अर्जुन और पंजाब के पहलवान जग्गा के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों पहलवानों ने आक्रामक अंदाज में एक-दूसरे पर लगातार दांव आजमाए। 10 मिनट में अर्जुन पहलवान ने जग्गा को चित कर दिया। दस दिन की कुश्ती प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में अपनी जगह बनाई है।

लाला पहलवान जिजौड़ा डांडा व कलुआ पहलवान पिपरौती के बीच हुई कुश्ती में लाला ने जीत हासिल की। पवन पहलवान न्योरा तथा फौजी पहलवान चंदौसी के बीच हुई कुश्ती दोनों बराबर रहे। एंजिल पहलवान आगरा और विष्णु पहलवान जिजौड़ा डांडा के बीच हुई कुश्ती में विष्णु ने जीत हासिल की। दंगल अध्यक्ष शिव भक्त शर्मा ने कहा खेल युवाओं को अनुशासन में रहने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। आयोजक एवं क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख प्रदीप शास्त्री पहलवान ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
आज कुश्ती का समापन समारोह होगा, जिसमें पहलवानों को ट्राफी आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को दंगल का समापन किया गया। सभी पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें