फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की जिद पर पति से तकरार, महिला ने पीया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर के गांव बनियाठेर की मडैय्या में महिला की मायके जाने की जिद को लेकर पति से तकरार हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ा, तो आक्रोशित महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। इस दौरान पति ने हाथ मारकर बोलत गिरा दी। महिला को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया है। अब महिला की हालत स्थित है। मायके वाले भी आ गए हैं।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाठेर की मडैय्या निवासी उधम सिंह की पत्नी अंजू (30) भैयादूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने किसी बात के कारण मायके जाने से मना कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे फिर से महिला की अपने पति के साथ मायके जाने की बात को लेकर बहस हो गई। दोनों में तकरार अधिक बढ़ गई। पति के मना करने पर महिला आक्रोशित हो उठी और घर में रखी तेजाब की बोतल उठा लाई।
महिला ने तेजाब पीने का प्रयास किया, इस दौरान पति ने दौड़कर बोतल में हाथ मार दिया। बोतल गिर गई। थोड़ा ही तेजाब महिला के मुंह पर गिर पाया। आनन फानन में पति महिला को अन्य परिजन के साथ बाइक से लेकर चंदौसी सीएचसी पहुंचा। वहां महिला का उपचार कराया। अब महिला की स्थिति ठीक है। सूचना पर मायके वाले भी आ गए हैं। महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें