चंदौसी(संभल)। प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर की सहायक अध्यापिका ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में अध्यापिका ने प्रधानाध्यापक व एबीएसए पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अध्यापिका कह रही है कि वह आठ माह की गर्भवती हैं, अब वह कहां जाए?
बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव रामरायमपुर के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने दो वीडियो क्लिप बनाकर वायरल की है। वीडियो में अध्यापिका कह रही हैं। वीडियो में कह रही है कि 11 मई से 17 मई तक चिकित्सीय अवकाश पर थी। इसका प्रार्थना पत्र दिया था। बृहस्पतिवार 18 मई को मुझे विद्यालय पहुंचकर ज्वाइन करना था। विद्यालय पहुंचकर पता चला है कि चिकित्सीय अवकाश के प्रार्थना पत्र को स्वीकृत नहीं किया गया है और न ही उसे अस्वीकृत किया गया है। अब अनुपस्थित रहने के आरोप में वेतन रोक दिया जाएगा।
पहले भी इस तरह से मेरा वेतन रोक जा चुका है। मैं आठ माह की गर्भवती हूं। मुझे मानसिक व शारीरिक पीड़ा हुआ है। वीडियो में सहायक अध्यापिका कह रही हैं कि प्रधानाध्यापक व एबीएसए में आपस में विवाद की स्थिति हैं। दोनों के आपसी विवाद में मुझे परेशान किया जा रहा है। अब 21 मई से विद्यालय बंद हो जाएंगे। ऐसे में मैं कैसे विद्यालय ज्वाइन कर पाऊंगी। वीडियो में सहायक अध्यापिका ने दोनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।