फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुंसिफ रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर से छह दुकानें तोड़ी

Thu, 09 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

नगर में मुंसिफ रोड पर बुधवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बुलडोजर से छह दुकानों को ध्वस्त किया गया। शक्तिनगर में भी एक मकान पर लाल निशान लगाए। जिसके मालिक को बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा की नेतृत्व में आठ नवंबर को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई थी। शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त किया गया था। मुंसिफ रोड पर जिला न्यायालय के सामने छह दुकानें अवैध पाई गईं थीं। दुकान स्वामियों ने खुद ही दुकान ध्वस्त करने की बात कही थी। जिस पर प्रशासन ने मोहलत दे दी। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी दुकानें तोड़ी नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह पालिका की टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से दुकानों को ध्वस्त कराया। इसके बाद शक्तिनगर में एक सपा नेता के मकान पर लाल निशान लगाए। मकान स्वामी को बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण का हिस्सा ध्वस्त करने की नसीहत दी। बताया कि शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें