फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत, दो परिवारों में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना क्षेत्र के नया बाईपास पर बुधवार रात करीब नौ बजे बेकाबू ट्रक ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बिचेटा काजी निवासी मजदूर गौरव की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायल हरपाल सिंह ने मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद गांव में दो लोगों की मौत से मातम पसरा है और दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है।
बताया गया कि बिचेटा चौराहे पर सड़क निर्माण सामग्री के प्लांट से जुड़े मजदूर गुन्नौर में हाईवे पर किलोमीटर पत्थर और संकेतक बोर्ड लगाने का काम कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। इसी दौरान बनियाठेर के नया बाईपास पर पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घसीटता ले गया।
हादसे में गौरव (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरपाल सिंह (50), रामबहादुर, सोमपाल और ट्रक सवार मजदूर सूरज निवासी देवरखेड़ा थाना बनियाठेर घायल हो गए। गंभीर हालत में हरपाल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें