फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ममेरे भाई की डांट से नाराज हाईस्कूल की छात्रा ने तेजाब पीया, हालत बिगड़ी

Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में शनिवार की सुबह 11 बजे ममेरे भाई की डांट से नाराज हाईस्कूल की छात्रा ने शौचालय की सफाई करने वाला तेजाब पी लिया। जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी 15 वर्षीय छात्रा की मां ने बताया कि बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में 15 वर्ष पहले गांव में रंजिश के चलते उनके पति की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद बेटी को लेकर वह अपने मायके में रहने लगी। बेटी ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है। शनिवार को बेटी बाहर से घर आई थी। तभी उसके ममेरे भाई ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे आहत होकर बेटी ने घर के शौचालय में रखा तेजाब पी लिया। इससे बेटी की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में उपचार कराया है। अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें