फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार्रवाई से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष

Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक फव्वारा चौक पर संपन्न हुई। जिसमें वक्ताओं ने खाद्य विभाग की कार्रवाई को लेकर रोष व्यक्त किया। कहा कि खाद्य विभाग द्वारा शहर के बाहरी क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों का सैंपल के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे अधिकारी व्यापारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा व्यापारियों का शोषण नहीं बल्कि विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार जीएसटी विभाग द्वारा भी छापेमारी कर व्यापारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही इन अधिकारियों की छापेमारी को बंद नहीं किया तो व्यापार मंडल इनके खिलाफ आंदोलन करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, वसीम अख्तर, राजू चड्ढा, सुशील अग्रवाल, चिंटू शर्मा, सचिन आदि व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें