फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हटाए गए ऑपरेटर को फिर काम पर रखने से सभासदों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। नगर पंचायत गवां के सभासदों ने भ्रष्टाचार में हटाए गए ऑपरेटर को फिर से काम पर रखने से रोष जताया है। उन्होंने डीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गवां के सभासद संतोष गिरि, पंकज कुमार, अनुराग अग्रवाल, चेतन आदि ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से मुलाकात की। सभासदों ने बताया कि ऑपरेटर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। शिकायत का संज्ञान लेकर तत्कालीन कार्यवाहक ईओ एसडीएम वंदन मिश्रा ने जांच कराई। डीएम ने भी अपने स्तर से जांच कराई। जांच में ऑपरेटर पर लगे आरोपाें की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे नगर पंचायत से हटा दिया गया। लेकिन 23 दिसंबर को उसे दोबारा से काम पर रख लिया गया। सभासदों ने इस संबंध में डीएम को एक शिकायती पत्र भी दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें