फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकरीद पर खाना खा रहे बुजुर्ग की मौत, घर में मातम पसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। बकरीद की खुशियों के दौरान खाना खाते समय बुजुर्ग जाकिर हुसैन (60) निवासी राजा गालिबपुर की हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिससे घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली के गांव राजा गालिबपुर में शनिवार की दोपहर हुई। गांव में बकरीद के त्योहार की खुशियां छाई थीं। एक दूसरे के यहां दावत को दौर चल रहा था, इसी दौरान जाकिर हुसैन पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ. अब्दुल रऊफ के बुलावे पर उनके घर दावत खाने पहुंचे थे। दो निवाले खाने के बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। सूचना परिजनों को मिली तो वह आनन फानन में इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात बुजुर्ग के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें