फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा, रजपुरा और संभल ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ संचारी रोगों से बचाव के लिए सतर्क रहने का संदेश देना रहा।
विज्ञापन

रैली कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, ऐंचोली के परिसर से शुरू होकर गांव में भ्रमण करती हुई निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें और साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं जैसे नारों के माध्यम से जनसंदेश दिया। प्रधानाध्यापक सुनील पाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस दौरान अनिल कुमार, अशोक कुमार, रुबी रानी, गीता रानी, रेखा बघेल, प्रवीन कुमारी, डॉ. जनकपाल आदि रहे। गवां स्थित पीएमश्री परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बैंड-बाजे के साथ रैली निकाली। अन्य परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक उदयभान सिंह, डाॅ. हरीश पाल सिंह, चेयरमैन सर्वेश दिवाकर आदि रहे। सेवड़ा जसरथ नगला में परिषदीय विद्यालय से अध्यापक अंकुर त्यागी के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई, जो गांव में विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें