फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिजिटल रिकॉर्ड के लिए अब हर विद्यार्थी की बनेगी अपार आईडी

Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से जुड़ी जानकारी अब डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में इस समय कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा रहे हैं। अब इन सभी आवेदनपत्रों में विद्यार्थियों की अपार आईडी को दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी विद्यालयों को तय अवधि में प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। अपार आईडी बनने के बाद विद्यार्थी की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो जाएगा। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा में प्राप्त अंक व परिणाम, खेलकूद से जुड़ी उपलब्धियां, क्रेडिट स्कोर समेत अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज रहेंगी।
आगे चलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र भी डिजीलॉकर से लिंक किए जाएंगे। इससे दस्तावेज गुम होने की स्थिति में उन्हें डिजिटल माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें