संभल। नगर के चंदौसी मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नजदीक एक कुएं की खोदाई शुरू कराई गई है। यह खोदाई पालिका की टीम द्वारा कराई जा रही है। सड़क किनारे स्थित इस कुएं को वर्षों पहले पाट दिया गया था। इसकी जानकारी पालिका की टीम को हुई तो बृहस्पतिवार को टीम खोदाई करने के लिए पहुंच गई। पालिका के ईओ ने बताया कि कुएं की खोदाई लगातार कराई जा रही है। इस कूप को संवारा भी जाएगा। फिलहाल जहां भी कुएं होने की सूचना मिलती है, उसकी खोदाई करा दी जाती है। इन सभी का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इनके पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। संवाद