फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 के फाइनल मैच में अमरोहा की टीम विजयी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी स्थित जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में अंडर-14 व अंडर-19 बालक वर्ग और बालिका वर्ग की मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुरादाबाद मंडल के उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद व चौधरी वसीम खान ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुरादाबाद के नितीश वास और बिजनौर के युसूफ खान से निष्पक्ष रूप से चयन करने को कहा। अंडर-14 में संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच मुरादाबाद और संभल के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम ट्राई बेकर में 3.0 से जीती। दूसरा मैच अमरोहा और बिजनौर के बीच हुआ। अमरोहा की टीम जीती। फाइनल मैच में भी अमरोहा की टीम विजयी रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने प्रतिभाग किया। अन्य किसी भी जनपद की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग ने करने पर मुरादाबाद की बालिका वर्ग टीम को विजयी घोषित किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच बिजनौर व रामपुर के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर 2.0 से विजयी रही। दूसरा मैच मुरादाबाद व संभल के बीच हुआ। इसमें मुरादाबाद की टीम ने संभल को 6.0 से पराजित किया। तीसरा मैच अमरोहा और बिजनौर के बीच हुआ। अमरोहा 1.0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुरादाबाद और अमरोहा के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद 2.0 से जीती। मुख्य रेफरी की भूमिका नादिर रजा और मोहम्मद आहद ने निभाई। लाइनमैन हाशिम अली और लारेब रहे। आसिफ इकबाल व नवाब हैदर ने कमेंट्री की। संचालन मनोज कुमार रस्तोगी व महेश मौर्य ने किया। इसमें जितेंद्र कुमार वर्मा, लवी कुमार, कुदरत अली, वचन कुमार, मोहम्मद फरदीन, असीम, गौरव सिंह, शिवम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें