फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के प्लांट में अमोनिया का रिसाव, लोगों ने आंखों में महसूस की जलन

सार

दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का पाइप टूटने से गैस का रिसाव हो गया।जिस समय हादसा हुआ तब प्लांट में काम कर रहे आठ लोग भागने लगे।नरोत्तम सराय में दूध के प्लांट में जब अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ तो करीब आधा किलोमीटर दूर तक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Ammonia leak in milk plant, people felt burning in eyes - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का पाइप टूटने से गैस का रिसाव हो गया। इससे करीब एक घंटे तक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन महसूस की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे संभल के नरोत्तम सराय में हादसा उस समय हुआ जब दूध के स्टोरेज प्लांट में टैंकर से दूध को फ्रीजर में भरा जा रहा था। नजदीक में ही जनरेटर चल रहा था। जनरेटर की बेल्ट टूटकर अमोनिया गैस के पाइप से टकरा गया। जिससे अमोनिया गैस का पाइप टूट गया और रिसाव हो गया। जिस समय हादसा हुआ तब प्लांट में काम कर रहे आठ लोग भागने लगे। प्लांट के ऑपरेटर ने पांच ही मिनट के भीतर अमोनिया गैस के सभी वाल्व बंद कर दिए। इससे रिसाव खत्म हो गया लेकिन जो गैस निकल गई थी। उससे आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन महसूस की। सबसे ज्यादा दिक्कत प्लांट में काम कर रहे लोगों को हुई।
प्लांट संचालक फिरोज ने बताया कि दूध ठंडा करने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अमोनिया गैस का प्रयोग हो रहा था। टैंकर से दूध को निकालते समय हादसा हुआ है। ऑपरेटर रिजवान ने बताया कि हादसे के पांच मिनट के भीतर ही सभी वाल्व बंद कर दिए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा गया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जनरेटर की बेल्ट टूटने से हादसा हुआ है। कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

आधा किलोमीटर दूर तक सांस लेने में हुई दिक्कत
संभल। नरोत्तम सराय में दूध के प्लांट में जब अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ तो करीब आधा किलोमीटर दूर तक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। आंखों में भी जलन महसूस की।
रिसाव होने पर ये करें
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि अमोनिया गैस से सांस लेने में दिक्कत होती है और आंखों में जलन महसूस होती है। मामूली रिसाव होने पर कोई खतरा नहीं होता। यदि रिसाव ज्यादा हो जाता है तो जान का खतरा होता है। बताया कि यदि कहीं ऐसा हादसा हो जाए तो लोगों को वहां से दूर जाना चाहिए। आंखों में जलन होने पर सादा पानी से धो लेना चाहिए और सांस लेने में दिक्कत होने पर मांस या कपड़ा लगा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें