फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट

Sun, 15 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बकायेदार ने न सिर्फ पहले उनसे फोन पर अभद्रता की बल्कि उनके घर जाकर मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन/सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीतांबर सिंह ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी जमील पुत्र रसीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया, शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वे यूनियन बैंक के एक लाख के बकायेदार जमील के विरुद्घ आरसी की रिकवरी करने के लिए मोहल्ला कुरैशियान पहुंचे। यहां घर पर जमील नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद शाम को 4:21 बजे जमील ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की। 

इसके बाद करीब साढ़े चार बजे कई लोगों के साथ घर पर आकर गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने पीतांबर सिंह की तहरीर के आधार पर जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप, आंदोलन की चेतावनी 
चंदौसी(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन/सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पीतांबर सिंह के साथ हुई घटना पर रोष जाहिर किया है। जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह यादव ने कहा है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें