फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छिटपुट विरोध के बीच बाजार में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

विज्ञापन
चंदौसी में घंटाघर पर अतिक्रमण अ​भियान के दौरान सब्जी दुकानदारों को नसीहत देते ईओ। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। शहर को जाम और बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से दूसरे दिन शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। घंटाघर से लेकर ब्रह्म बाजार तिराहे तक अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी गरजी। पालिका अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में जेसीबी से नाला नालियों के ऊपर किया गया स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कराया। साथ ही 10 हजार रुपये करीब जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम शुक्रवार की दोपहर अपनी टीम और जेसीबी के साथ घंटाघर पहुंचे। यहां दुकानों के आगे नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया। स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके बाद टीम फड़ियाई बाजार होते हुए ब्रह्म बाजार तिराहे पर पहुंची और रास्ते में नालियों पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। इस दौरान घंटाघर पर सब्जी आदि कुछ दुकानदारों ने विरोध जाहिर किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते समझाने बुझाने पर ही दुकानदार शांत हो गए।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 7 से 10 हजार रुपये के बीच जुर्माना वसूला गया है। कुछ दुकानदारों के स्वयं अतिक्रमण हटवाने के अनुरोध पर दो दिन का समय दिया गया है। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें