फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस किमी तक 150 रुपये में मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा

Fri, 05 Jul 2024 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। एके हेल्पिंग सोसायटी की ओर से बृहस्पतिवार को एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए 10 किलोमीटर का दायरा तय किया है और यह सेवा 150 रुपये में दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया व एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने एके हेल्पिंग सोसाइटी की निस्वार्थ एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। डीएम और एसपी ने संस्था अध्यक्ष अमन खुराना के इस प्रयास की सराहना की। वहीं एसपी ने एम्बुलेंस सेवा शुरू करने पर संस्था के योगदान को सराहा। संस्थापक व अध्यक्ष अमन खुराना ने बताया कि चंदौसी के 10 किलोमीटर के दायरे में होने वाली दुर्घटनाओं व डिलीवरी के केस में संस्था की ओर से 150 रुपये में एंबुलेंस की सेवा दी जाएगी। इसके लिए एंबुलेंस का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इस दौरान एआरटीओ पीके सरोज, एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई, आरआई अशोक कुमार व यातायात प्रभारी अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें