फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल सांसद बर्क बोले: काली पट्टी बांधकर विरोध जताना हमारा अधिकार, वक्फ संशोधन बिल को नहीं होने देंगे लागू

Mon, 31 Mar 2025 08:14 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताते हुए इसे असंवैधानिक बताया। ईद की नमाज के बाद उन्होंने समान अधिकारों की मांग करते हुए कहा कि वह संसद में विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया।
विज्ञापन
संभल में नमाज के दाैरान सांसद बर्क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी आगे आए हैं। सांसद सोमवार को ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए मुख्य ईदगाह पहुंचे थे। पहले उन्होंने नमाज अदा की और फिर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सांसद से मीडिया से बात की।

विज्ञापन


सांसद बोले कि नमाज अदा करना कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि यह हमारा फर्ज है। हमारी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इस्लाम में सामूहिक रूप से नमाज अदा करना अनिवार्य है। इस कारण इसे घर पर नहीं पढ़ा जा सकता। सांसद ने सड़क और छत पर नमाज न पढ़ने के संबंध में बताया कि देश और प्रदेश में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।

हिंदू समाज के आयोजनों से हमें कोई आपत्ति नहीं हैं, तो फिर दस मिनट के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। संविधान से देश चलता है और संविधान कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सांसद ने कहा देश के नागरिक हैं तो हमारा भी अधिकार है। जनता की आवाज को वह मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मांग कि हर धर्म और समुदाय को समान अधिकार मिलना चाहिए। सांसद ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा। इसके विरोध में ज्ञापन देंगे और संसद में विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर वह कोर्ट भी जाएंगे। काली पट्टी बांधकर विरोध जताना उनका अधिकार है। संभल की ईदगाह पर ऐसे लोग आए हैं तो यह अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें