फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना मान्यता वाले स्कूल बंद कराने गईं बीएसए से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को बंद कराने गई बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अलका शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एमएल पटेल से एक ग्रामीण की जमकर नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने ग्रामीण पर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस मामले में बीईओ ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार को बहजोई ब्लॉक के आनंदपुर गांव में हुई। बीएसए अलका शर्मा और बीईओ एमएल पटेल परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में निकले थे। उन्हें गांव में दो बिना मान्यता वाले विद्यालय संचालित मिले। इनमें से एक धर्मशाला में और दूसरा एक निजी मकान में चल रहा था। निजी मकान वाले विद्यालय में करीब 150 विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कर रहे थे। विद्यार्थियों ने बताया कि उनका दाखिला बनियाखेड़ा ब्लॉक के एक विद्यालय में है।
अधिकारियों ने विद्यालयों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की। तभी एक ग्रामीण ने आकर अभद्रता की और धमकी देना शुरू कर दिया। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिना मान्यता संचालित दोनों विद्यालय कराए गए बंद
बहजोई। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि गांव आनंदपुर में संचालित दोनों विद्यालयों को लेकर किसी की भी ओर से मान्यता आदि के कोई भी अभिलेख नहीं दिखाए गए। इसको लेकर दोनों विद्यालयों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें