फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाखों की धोखाधड़ी और धर्मांतरण के दबाव का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र की चरनवती सैनी ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, पति को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एएसपी से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरनवती के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले आरोपी ने उनके पति की छह बीघा जमीन पेशगी पर ली थी। उसने आवास योजना में कॉलोनी दिलाने का भरोसा देकर परिवार से संपर्क बढ़ाया। महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 से आरोपी के बैंक खाते में कुल 4 लाख 92 हजार रुपये भेजे गए।
बिलारी और ऐंचोली में जमीन के लेन-देन के साथ मुरादाबाद में प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। चरनवती ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में उनके पति को बंधक बनाकर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन

इसके बदले 50 लाख रुपये देने की बात कही गई। 6 अक्तूबर 2026 को एक छलपूर्वक समझौतानामा तैयार कराया गया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
चरनवती सैनी ने अपनी शिकायत में आरोपों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें